जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय क्षेत्र के जमदरा गांव स्थित मदरसा मजहरुल इस्लाम में शनिवार रात जलसा-ए-सीरतुन्नबी के मौके पर दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। कुरान पाक हिफ्ज पूरा कर चुके बच्चे को उलमा व गांव वालों ने दुवाओं से नवाजा। हाफिज मोहम्मद राशिद पुत्र हनीफ खान उर्फ कत्तर ने कुरान पाक को कम उम्र में पूरा किया। पूरे गांव मे खुशी का माहौल दिखा।हाफिज गुलाम जीलानी ने अपने बयान में बताया। जिसने अपने बच्चे को कुरान का पाठ पढ़ाया और दुनिया में उस पर अमल पर रहा तो आखिरत में उसके मां बाप के सर पर ताज होगा, वह अपने मां बाप को जन्नत में ले जाएगा। उन्होंने कहा हाफिज का अमल यह है। उसे देखकर लोग इंसानियत की मिसाल दें और अपने इल्म से लोगों को फायदा पहुंचाने का काम करे। जलसा का आगाज़ हाफिज कारी ओवैसी ने तिलावते कुरान किया गया। अध्यक्षता मौलाना असलम ने किया। संचालन हाफिज नुरुलहुदा ने किया। जलसे का समापन मौलाना असलम ने देश और दुनिया में अमन, शांति और भाइचारे की दुआ से किया। इस मौके पर पिन्टू खान, फैज खान, इसरार अहमद, सईद खान समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : जलसा-ए-सीरतुन्नबी व दस्तारबंदी का आयोजन



