― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जमीनी विवाद में मारपीट, चार लोग घायल

Jaunpur Dhara News : जमीनी विवाद में मारपीट, चार लोग घायल

  • पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी नहीं दर्ज किया मुकदमा, मामला पहुँचा एसपी के पास

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बासबारी में 29सितंबर को विवादित जमीन में स्थित मंदिर को लेकर एक पक्ष के लोगों ने घर में घुस कर महिला समेत चार लोगों को लोहे के राड लाठी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कोतवाली केराकत पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। घटना के बारे में बताया गया है कि 29 सितंबर रात्रि लगभग 7:30 बजे कई लोग हाथों में लाठी लोहे का राड लेकर घर में घुसे और हमला करके कृपा शंकर सिंह 70वर्ष देवेश कुमार सिंह 38वर्ष और कृपा शंकर की पत्नी मालती देवी 65वर्ष देवेश कुमार सिंह की पत्नी आराधना देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में देवेश कुमार सिंह और कृपा शंकर सिंह को गंभीर चोट आई दोनों को वाराणसी बीएचयू ले जाया गया। घायल पक्ष की तरफ की आराधना सिंह ने अपने थाने पर जाकर तहरीर दिया लेकिन प्रभारी कोतवाली ने उसकी कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया। घटना के तीसरे दिन सभी घायल जब कोतवाली केराकत पहुंचे तो प्रभारी कोतवाली ने मनमानी ढंग से तहरीर लिखवा कर हल्की  धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। लेकिन यहां भी पुलिस की हरकत कुछ कम नहीं हो रही है। जब महिला ने अपनी एफआईआर की कापी मांगी तो थाने पर तैनात एक होमगार्ड ने उसे 15000 रूपये की मांग किया। महिला ने पूरे घटना की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक को दिया तो थाने से फोन कर महिला को बुलाया गया और उसे रिपोर्ट की कॉपी उपलब्ध कराई गई।

Share Now...