― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट,...

Jaunpur Dhara News : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दस घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरीपुर गाँव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों मे कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट मे दोनों पक्षों से कुल दस लोग घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों से 5 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।वहीं घायलों में एक पक्ष के हरिश्चंद्र निषाद, शेर बहादुर, स्वतंत्र कुमार, बंशराज, अमरजीत, देवेंद्र निषाद और दूसरे पक्ष के यदुनाथ, भगवानदीन, राहुल और अरून घायल हो गए। फिलहाल बदलापुर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाई में जुटी है।

Share Now...