― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : चोरों ने बकरी फार्म से दस बकरी उठा...

Jaunpur Dhara News : चोरों ने बकरी फार्म से दस बकरी उठा ले गये

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शुक्रवार की रात चोरों ने खेत में बने बकरी फार्म हाउस का दरवाज़े की कुंडी काटकर दस बकरी उठा ले गये। घर वाले सुबह जाकर देखा तो दरवाजा को खुला देख सन्न रह गए। अन्दर जाकर देखा तो दस बकरिया गायब मिली। बता दें कि गिरधरपुर गांव निवासी बबलू शेख अपने घर से कुछ दूर खेत में बने बकरी फार्म हाउस बनाकर बकरी पालन करके जीविकोपार्जन का करते है। शुक्रवार की रात चोरों ने खेत में बने बकरी फार्म हाउस पर रात को दरवाजा का कुंडी काटकर कुल दस बकरी चुरा ले गए। घर से परिजन ने सुबह जाकर देखा तो दरवाजा खुला देख अवाक  रह गये। अंदर जाकर देखा तो लगभग दस बकरी गायब मिली। बबलू शेख वर्तमान में काम के सिलसिले मे मुबई मे गए हुए थे। थाना प्रभारी राजनरायण चौरसिया ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है।

Share Now...