― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  गोमती नदी में आया उफान, तेजी से बढ़ा...

Jaunpur Dhara News :  गोमती नदी में आया उफान, तेजी से बढ़ा जलस्तर

जौनपुर धारा, जौनपुर। गोमती के बढ़ते जलस्तर के चलते शुक्रवार को नदी का पानी नगर के हनुमान घाट पर पहुंच गया। किनारे के कुछ गांवों में प्रवेश करना शुरू कर दिया है, इससे फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। जिला मुख्यालय पर बाढ़ के खतरे के निशान 24 फीट से अभी जलस्तर काफी नीचे है। शाही पुल के नीचे प्राचीन शिव मंदिर गोमतेश्वर महादेव जलमग्न हो गया है। इससे हनुमान घाट का चबूतरा, गोपी घाट की सीढ़ियां भी डूब गई है। जिले में कई नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद गोमती नदी में भी उफान आ गया है। गोमती नदी के पानी में काफी बढ़ोत्तरी होने के बाद सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है। अन्य जिलों में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का प्रभाव यहां की नदियों पर भी दिखने लगा है। जिले की प्रमुख नदियों में शुमार गोमती व सई नदी का जलस्तर भी बढ़ाव की ओर हैं। हांलाकि इन नदियों का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी दूर है। इसके बावजूद हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। नदी के तटवर्ती निचले इलाके के लोग सतर्कता बरतते हुए एहतियाती कदम उठाने लगे हैं। उधर तटवर्ती इलाके बलुआघाट, तूतीपुर, कटघरा व पुरानी बाजार क्षेत्र के कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है।

Share Now...