Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  गांधी जयन्ती समारोह के लिये डीएम ने दिया...

Jaunpur Dhara News :  गांधी जयन्ती समारोह के लिये डीएम ने दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। महात्मा गांधी जयंती समारोह की तैयारियों के संबंध में डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की। जिसमें बीएसए ने बताया कि 07 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, तथा 09 से 10 बजे के मध्य समस्त कार्यालय में झंडा फहराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित कराने, महात्मा गांधी के जीवन परिचय की जानकारी छात्रों को देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी प्रतिमा की सफाई कराने, मलिन बस्तियों के साथ ही मुख्य स्थानों पर साफ-सफाई के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि.रा. रामअक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।