जौनपुर धारा, जौनपुर। 7 सितम्बर से गणेश चतुर्थी की धूम शुरु होने वाली है, जगह-जगह पर पंडाल बनाने की तैयारी जोरों पर है। भगवान गणेश के भक्तों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह त्योहार 7 सितंबर से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगा। बाजार में मिट्टी, पीओपी, आदि की मूर्तियां दुकानों पर सजने लगी हैं। मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मूर्तियों पर रंग रोगन से लेकर आकर्षक परिधान चढ़ाये जा रहे है। मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मूर्तिकार के अनुसार गणेश प्रतिमा को तैयार करने में उपयोग होने वाली मिट्टी सहित अन्य सामग्री बाहर से मंगाई जाती है। सामग्री के दाम में वृद्धि होने से इस वर्ष गणेश प्रतिमा की कीमत आठ से दस प्रतिशत बढ़ गई है। उनके यहां दो फीट से लेकर अधिकतम आठ फीट तक की गणेश प्रतिमा बनाई जा रही है। बाजार में दो से तीन फीट के गणेश प्रतिमा की मांग ज्यादा है। अधिकतर घरों में दो फीट के गणेश प्रतिमा को भक्त स्थापित करते हैं। हालांकि भक्त भी गणेशोत्सव की तैयारी में जुटे हुए हैं। शुक्ल महायोग और चित्रा नक्षत्र से विघ्नहर्ता गणपति बप्पा घरों और सजे-धजे पंडालों में विराजमान होंगे। कुछ लोगों ने तो अभी से ही मूर्तियों को लाने-ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : गणेशोत्सव पर्व प्रतिमाओं को अन्तिम रूप देने में जूटे मूर्तिकार



