जौनपुर धारा, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज-5 का शुभारम्भ किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जू-जूत्सू खेल में देश की तरफ से विश्व चैम्पियनशिप जो ग्रीस में 22-28अक्टूबर, 2024 तक आयोजित हो रहा है। जौनपुर की नम्रता यादव पुत्री स्व.अमरनाथ यादव ग्राम तियरा,पो.बदलापुर, जौनपुर खेल मे उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु बालिकाओं को खेल में प्रेरणा देने के लिए 51000रू.की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी साथ ही उ.प्र.खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति जौनपुर द्वारा भी 25000रू.की प्रोत्साहन राशि को बालिका को प्रदान किया गया। डीएम ने कहा कि उ.प्र.सरकार खेल प्रोत्साहन पर विशेष रूचि ले रही है। मुख्यमंत्री को विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार राशि एवं नौकरी प्रदान कर रहे है। इसी के क्रम में जौनपुर में बालिका खेल को प्रोत्साहन दिये जाने हेतु बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गयी है। उक्त कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर देवेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, फुटबाल कोच चन्दन सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय ने प्रतिभाग किया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : खेल में प्रेरणा देने के लिए बालिकाओं को प्रदान की गई 51हजार



