― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

  • Jaunpur Dhara News : दुष्कर्म के आरोप में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ.अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बदलापुर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के अपराध मे करीब दो माह से फरार चल रहे अभियुक्त रामरतन चौहान उर्फ राजा चौहान पुत्र दीप लाल चौहान निवासी ग्राम बेलावा थाना बदलापुर को देवरिया मोड़ के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। जिसे अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया गया।

  • Jaunpur Dhara News : पेड़ गिरने से रिटायर्ड अध्यापक की मौत

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत क्षेत्र के डेडूआना ग्राम में पेड़ के नीचे आने से राकेश सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राकेश अपने मकान के पास एक पेड़ को कटवा रहें थें पेड़ गिरने वाला ही था, और वह एक तरफ़ से दूसरे तरफ़ जा रहें थें। इसी बीच में ही पेड़ उनके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गये। परिवारीजनों ने आनन-फ़ानन में उन्हें वाराणासी के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहाँ देर रात तक उनका इलाज चलता रहा। देर रात 11-बजे चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकेश सिंह मुंबई में सरकारी अध्यापक पद से रिटायर होकर अपने पैत्रिक गाँव मकान का कार्य करवाने के लिए आए हुए थे। उनके बाद अपने पीछे वो एक पुत्र, एक पुत्री छोड़कर चले गए।

Share Now...