― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

Jaunpur Dhara News : विद्यालय से गैस सिलेंडर बर्तन व खाद्यान्न चोरी

जौनपुर धारा,खुटहन। प्राथमिक विद्यालय फतेहगढ़ के रसोईघर का ताला गुरुवार की रात चोरों ने चटकाकर भीतर रखा हजारों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर प्रधानाध्यापक ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस अज्ञात्ा के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। प्रधानाध्यापक रेखा सिंह का आरोप है कि चोर रसोईघर में रखा 2 भगोना, गैस सिलेंडर, कड़ाही और खाद्यान्न उठा ले गए।

Jaunpur Dhara News : बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

जौनपुर धारा,मडियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में घर के अंदर बिजली ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि सिकंदरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव पुत्र सीताराम यादव 45 वर्ष रात 11:00बजे के लगभग अपने घर में बिजली ठीक कर रहा था। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई मनोज कुमार ने शुक्रवार को सुबह कोतवाली में लिखित तहरीर दिया, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य  परीक्षण के लिए भेज दिया।

Jaunpur Dhara News : एस.डी.पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के हुरुहुरी गांव में स्थित एस.डी.पब्लिक स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी शिक्षाविद, दार्शनिक, राजनेता, प्रथम उपराष्ट्रपति तथा द्वितीय राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूम में मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षको द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का क्या योगदान होता है उस पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर राजेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक  गजेन्द्र यादव,एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सतीश कुमार जायसवाल, पवन सिंह, भैरोनाथ शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Jaunpur Dhara News : नहाते समय नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला

जौनपुर धारा,मडियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव के पास सई नदी में युवक की लाश देखी गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त सूरज यादव पुत्र सुरेंद्र यादव 20वर्ष निवासी सतलपुर थाना सिकरारा के रूप में हुई। ज्ञात हो कि सूरज यादव 3सितंबर को नहाते समय नदी में डूब गया था, जिसका शव शुक्रवार को ताजुद्दीनपुर गांव के पास सई नदी में बहता हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

Jaunpur Dhara News : प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता

जौनपुर धारा,जौनपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितम्बर तक आगरा में किया जा रहा है। जौनपुर के सब जूनियर बालक कुश्ती खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 17सितम्बर को प्रातः 10बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 19सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे से डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Share Now...