― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कोर्ट मैरिज के रंजिश में घर जाकर किया...

Jaunpur Dhara News : कोर्ट मैरिज के रंजिश में घर जाकर किया तोड़फोड़

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा गांव कोर्ट मैरिज करने की रंजिश में लड़के पक्ष के घर जाकर तोड़ फोड़ किया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मनेछा निवासी सोचन बिंद के पुत्र ने पड़ोस के गांव चक मारूफपुर की युवती से 3सप्ताह पूर्व कोर्ट मैरिज कर लिया था। आरोप है कि कोर्ट मैरिज कर पति पत्नि जब घर से दूर कहीं परदेश चले गये तो लड़की पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने सोचन बिंद के घर तोड़—फोड़ किया। एक दो पहिया वाहन तथा दरवाजा तक क्षतिग्रस्त कर दिया। सोचन बिंद ने आरोप लगाया है कि जान से मारने की नीयत से हाथ मे हथियार लेकर घर पर चढ़कर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना 112 तथा स्थानीय पुलिस को दी परन्तु पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मनेछा में कोर्ट मैरिज करने की रंजिश मे विवाद की सूचना मिली है। दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कारवाई की जायेगी।

Share Now...