जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान एवं मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद के उपस्थिती में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व वादों एवं आईजीआरएस के निस्तारण के संबंध में बैठक बुधवार देर सायं संपन्न हुई। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व द्वारा समस्त राजस्व से सम्बंधित लंबित वादों की समीक्षा करते हुए शासन की मंशा के अनुरुप शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने धारा 24, 34, 80 और 116 के वादों के निस्तारण पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देशित किया की अतिशीघ्र समस्त पुराने वादों का निस्तारण किया जाए। आईजीआरएस के समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों को ससमय निस्तारित करते हुए प्रार्थी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए शिकायत के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले, प्राप्त शिकायत किसी भी दशा में डिफॉल्टर न होने पाए एवं ससमय गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन फीडबैक अवश्य प्राप्त कर लिया जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : किसी भी दशा में डिफाल्टर न होने पाए शिकायत : एडीएम


