जौनपुर धारा,जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के खपरहों के व्यापारी कुँवर चन्द गुप्ता के ऊपर जानलेवा हमला एवं रंगदारी मागें जानें के विरोध में व्यापार मण्डल जौनपुर का प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक से मिला। उन्होने बताया कि 25 जुलाई को खपरहों बाजार के व्यापारी कुँवर चन्द गुप्ता के ऊपर निशाना साधते हुए कुछ अपराधियों ने रंगदारी मांगने हेतु उनकी दुकान पर चार फायर किया था। जिसका मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज है अपराधी गोली काण्ड के बाद पीड़ित को फोन नं.7235054983 से कह रहा है कि 50लाख रूपये दे दो नहीं तो जान से मार दिया जायेगा। कहा कि घटना को गम्भीरता से देखते हुए त्वरित कार्यवाई नहीं की गयी तो परिणाम गम्भीर हो सकतें हैं। व्यापारी समुदाय ने मांग किया कि उक्त घटना का खुलासा करते हुए दण्डात्मक कार्यवाई किया जाय। उक्त अवसर पर अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, रामजश यादव, विश्वनाथ गुप्ता, अमरचन्द गुप्ता, राजन, चंदन गुप्ता, पवन, राजकुमार, गणेश, चन्दन, प्रदीप कुमार, रिन्कू, जयसिंह यादव सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी से मिले व्यापारी



