Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

24 जून को डीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल का ऐलान

जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद के अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुआ काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी...

Jaunpur Dhara News :  कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुआ काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में सम्पन हुआ। जनप्रतिनिधियों के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यकम की शुरूआत की गयी। लखनऊ में आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के शुभारंभ तथा इस अवसर पर आयोजित वीरों को नमन कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। कार्यक्रम में स्वत्रंतत्रा संग्राम सेनानी हरिशचन्द्र वर्मा, शिवप्रसाद पाण्डेय, जयदेव, गजराज सिंह, भगौतीदीन तिवारी, दादाकुंज बिहारी सिंह, कामेश्वर प्रसाद, स्व.पन्ना लाल, स्व.कृष्णा दास, हरिगोबिन्द सिंह के परिजनों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, मिष्ठान, देकर सम्मानित किया गया। संस्कृति विभाग के पंजीकृत गायक विवेक मिश्रा, साध्वी सुदामा के द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गयी। इसके उपरान्त प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय उदपुर गेलुवा, कस्तुरबा गांधी विद्यालय करंजाकला, यूपीएस गुरैनी के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गयी। विधायक मड़ियाहॅू डॉ.आर.के.पटेल द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन के वीर शहीदों को याद करते हुए कहा गया कि आज की पीढ़ी को उनके आदर्शो एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। एमएलसी बृजेश सिंह ’प्रिन्सु’ ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है लेकिन जब राष्टहित का विषय होता है तो राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि होता है। भारत के क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलाने हेतु विद्रोह प्रकट करने के फलस्वरूप काकोरी ट्रेन एक्शन का निर्णय लिया था। आजादी के दीवाने भारत को आजाद कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर लड़ने के लिए तत्पर रहे और अपने प्राणो की आहुति दी जिसके फलस्वरुप आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने अपने उद्बोद्धन में कहा कि जब भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते है तो हम वीर सपूतो के बलिदान को अवश्य याद करते है। उनके दिखाए गये रास्ते पर चलकर हम उन्हे सच्ची श्रद्वांजली दे सकते है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि वीर क्रातिकारियों और राष्ट्र नायको को याद करने की आवश्यकता है। हम जिस मजबूत स्थिति में है वहां तक लाने में राष्ट्रनायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि हम हर घर तिरंगा कार्यक्रम बहुत ही हर्ष के साथ मनायेगे। उन्होने 13 से 15 अगस्त तक जनपद के प्रत्येक घरों पर बहुत ही सम्मानपूर्वक तिरंगा लहराये जाने की अपील भी की। जनप्रतिनिधिगण और जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपदवासियों को नागपंचमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई भी दी गयी। प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीती श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, पप्पु माली, रामसूरत मौर्य, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, परियोजना निदेशक कृष्णा करूणाकर पाडेंय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ पटेल, राजू सिंह, सुरेश अस्थाना, मो.मुस्तफा, ज्योति श्रीवास्तव, यामिनी सिंह, किरन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुशील मौर्या सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचागण उपस्थिति रहे।

Share Now...