Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : एक ही रात चोरों ने दो घरों को...

Jaunpur Dhara News : एक ही रात चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

  • नगदी सहित लाखों के सामान पर फेरा हाथ,ग्रामीणों में भय का माहौल

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत तरियारी गांव में बीती रात हौसला बुलंद अज्ञात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात लेकर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। गौरतलब है कि छोटेलाल पुत्र स्व.शंखीराम रोज की भांति खाना खा कर परिवार समेत सो गए। आधी रात बाद चोर घर में घुसकर गोदरेज आलमारी व पेटी में रखे दो सोने की कान बाली,एक नाक की फुरकी, दो जोड़ी पायल, चार मीना, एक चांदी का सिक्का समेत नगदी सात हजार रुपये लेकर फरार हो गये। वही चोर बगल के रेशमा देवी पत्नी लालता प्रसाद के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखे कान की झाली, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी अंगूठी समेत नगदी दस हजार रुपये लेकर फरार हो गये। सुबह जब भुक्तभोगी की नींद खुली तो दरवाजे का ताला टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ।आनन-फानन में घर के अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा पड़ा हुआ है और महंगे जेवरात व नगदी गायब है। तत्पश्चात चोरी के घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुँची डायल 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र में हो रही चोरियों से लोगो में भय का माहौल व्याप्त हैं। वही चोरों पर नकेल कसने में स्थानीय पुलिस पूरी तरह से असफल है।