― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  एक ही परिवार के छह सदस्य के ऊपर...

Jaunpur Dhara News :  एक ही परिवार के छह सदस्य के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली

  • पुत्री की मौत, पांच अन्य सदस्य घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के नाहर मऊ गांव में बुधवार की सुबह धान की रोपाई कर रहे एक ही परिवार के छह सदस्यों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमे किशोरी मोनिका (20-वर्ष) पुत्री राम आसरे बिन्द की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मोनिका पुत्री राम आसरे, पूनम पुत्री दीपक लाल, मुनीराजी पत्नी राम सदल एवं विटोर पुत्री राम संजीवन, कुसुम पत्नी रामबरन अपने घर के समीप ही खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिसमे छह लोग बेहोश हो गए। परिजनों एवं ग्रामीणों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज ले आए जहां डाक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मृतका घर रहकर घर का काम करती थी।मौके पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार तथा लेखपाल अंकित पटेल मछलीशहर घर पहुंच कर निरिक्षण किये। प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share Now...