जौनपुर धारा,जौनपुर। उपजिलाधिकारी मड़ियाहूँ ने अवगत कराया है कि बक्सा थाना क्षेत्र में 16 मार्च को मुठभेड़ के दौरान आनन्द सागर यादव उर्फ हुब्बी की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच प्रचलित है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार इसकी जांच उपजिलाधिकारी मडियाहूँ द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच में किसी भी व्यक्ति को कोई साक्ष्य व कोई गोपनीय सूचना देनी हो तो कार्यालय उपजिलाधिकारी मडियाहूं के समक्ष प्रस्तुत होकर 1 सप्ताह में दे सकते हैं। साक्ष्य व गोपनीय सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : एक सप्ताह के भीतर कोई भी दे सकता है गोपनीय सूचना


