जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर और अतिरिक्त डिलीवरी सेण्टर कुरुढिया में उपाध्यक्ष राहुल दुबे भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर द्वारा प्रसूति महिलाओं को फल वितरित किया। उन्होंने प्रभारी डाक्टर अभय सिंह कार्य के प्रति जो जुनून देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने बातचीत करते हुए हालचाल पूंछा तो, कहा कि बहुत अच्छा लगा की सरकार की दी जाने वाली व्यवस्थाएं जनता तक कैसे पहुंचे इसका प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी मशीन और एक्स-रे मशीन जल्द ही चालू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे हॉस्पिटल में मरीज आए तो उनको बाहर जांच या एक्स-रे के लिए भटकना ना पड़े उनका फ्री में इलाज हो। इस दौरान डॉ.ओम प्रकाश, डॉक्टर चंद्रशेखर पांडे और समस्त स्टाफ शामिल रहे।
― Advertisement ―
CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, मेधावियों का जलवा
बेटियों ने फिर लहराया परचमजौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते...
Jaunpur Dhara News : उपाध्यक्ष राहुल दुबे ने गर्भवती महिलाओं को वितरण किया फल



