― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने...

Jaunpur Dhara News : उपचार के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने कर दिया हंगामा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला चिकित्सालय में बीती रात उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने जबरदस्त हंगामा खड़ा कर दिया।

बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी मोहल्ले की 70 वर्षीया महिला की गुरुवार रात लगभग 11बजे अचानक तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग वृद्ध महिला को लेकर रात्रि लगभग 11:30बजे जिला अस्पताल पहुंचे चिकित्सक ने इमरजेंसी से इलाज करके मरीज को फीमेल वार्ड में भर्ती कर दिया। इलाज के दरम्यान रात्रि लगभग 12:30बजे अचानक महिला की मौत हो गई। वृद्ध महिला की मौत के बाद परिजनों ने अपना आपा खो दिया और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। यहां तक कि हाथापाई की नौबत तक आ गई। मृतक महिला के परिजनों का बिगड़ा हुआ रूप देखकर चिकित्सक समेत कई अस्पताल के स्टाफ वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही भंडारी पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव अपने सहयोगी जवानों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंच गए और और लोगों को समझ कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आश्चर्य तो तब हुआ जब महिला की मौत के बाद पुरुषों से ज्यादा महिलाएं दो ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंच गई थी।

Share Now...