जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कस्बे के मोहल्ला पकड़ी निवासी भाजपा महिला मण्डल अध्यक्ष नीलम गुप्ता के आवास पर सर्व वैश्य समाज के मुख्य सलाहकार के नेतृत्व में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत सिंह व प्रदेश महिला अध्यक्ष शिवानी सिंह का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि समाज के आम नागरिक को न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार करने वाले भ्रष्टाचारियों को उनकी सही जगह जेल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगता है। तो इसकी सूचना तत्काल संगठन की पदाधिकारी को अवश्य दें, जिसके लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। महिला प्रदेश अध्यक्ष शिवानी सिंह ने कहा कि संगठन पूरी तरह से आराजनीतिक है, इसमें कोई भी जुड़कर समाज सेवा कर सकता है। कहा कि सामूहिक रूप से पहल करके भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम गुप्ता तथा संचालन रंजीत गुप्ता ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सरोज, सर्ववैश्य समाज के सलाहकार आलोक गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष नीलम गुप्ता, संतोष गुप्ता, रंजीत भोज्यवाल, रवि भोज्यवाल, सुनील जायसवाल व अजय पटेल आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : अभा.भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

Previous article


