- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हडही गांव का मामला
- मृत्यु की सूचना लगते ही परिजनों में मचा कोहराम गांव में छाया मातम

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की सहायता से जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में यशवंत सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन की छानबीन में जुटी।
जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हडही गांव निवासी यशवंत सिंह के घर एक बच्चे को शुक्रवार शाम सर्प काट लिया था। घर के बगल के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को देते हुए इलाज के लिए जौनपुर ले गए सूचना लगते ही घर पर पहुंचे यशवंत सिंह भाई आजाद सिंह, गौरव सिंह एक बाइक से तीन लोग जौनपुर जा रहे थे कि जौनपुर शाहगंज रोड पर सरायख्वाजा थाना के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिला चिकित्सालय ले जाते समय यशवंत सिंह 42वर्ष की मौत हो गई। भाई आजाद सिंह 48वर्ष उर्फ गुड्डू पुत्र उदित नारायण सिंह गौरव सिंह 24वर्ष पुत्र इंद्रराज सिंह गंभीररूप से घायल हो गए। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल दो लोगों का निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के पत्नी अर्चना सिंह, बेटा अनुभव सिंह, बेटी अनन्या सिंह, समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों को चुप करने के लिए कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। परिजनों के विलाप सुनकर वहां पर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। पूरे हडही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, सरायख्वाजा अध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है
2 माह के अन्दर दो मृत्यु होने से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक यशवंत सिंह के सबसे सबसे बड़े भाई जगदंबा सिंह का दो माह पहले अचानक तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। इस दुख से परिजन अभी उभर नहीं सके थे कि यशवंत सिंह की मृत्यु हो जाने और भाई आजाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा है।