जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में वर्दी पहनकर घूम रही फर्जी उपनिरीक्षक को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि स्थानीय पुलिस की टीम महाशिवरात्रि त्यौहार को लेकर शान्ति व्यवस्था ड्यिूटी में थे कि मुखबीर ने सूचना दी कि एक महिला जो उप्र.पुलिस विभाग के उनि.की वर्दी पहनकर फर्जी पुलिस बनकर आने जाने वाले रहागीरो पर रोब दिखा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने रामपुर चौकी गाँव जाने वाले रोड पर महिला को रोककर पहने हुए वर्दी व चाल ढाल से पुलिस न लगने पर पूछताछ किया, तो महिला ने अपना नाम नूरजहां पुत्री अली शेर खाँ निवासी ग्राम जगदीशपुर पो.कटरा गुलाब सिंह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 50वर्ष बताया, तथा अपनी गलती की बार बार माफी मागने लगी। जिसे नियमानुसार गिरफ्तार व मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
― Advertisement ―
मौत को दावत दे रही हैं खुली नालियां और गड्ढे, बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा नगर पालिका प्रशासन
जौनपुर। ऐतिहासिक शहर जौनपुर इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खुली नालियां और गहरे...
Jaunpur Dhara : वर्दी पहनकर घूम रही फर्जी उपनिरीक्षक गिरफ्तार



