Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में जंगल से मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, इलाके में...

जौनपुर में जंगल से मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, इलाके में फैली सनसनी

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में 14 वर्षीय किशोर का शव जंगल में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी आरूष यादव (14 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

परिजनों के अनुसार आरूष यादव घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के समीप स्थित जंगल में उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव पर चोट के कई निशान दिखाई दिए हैं, जिसके बाद मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना की सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान मृतक की जेब से एक माचिस बरामद हुई, जबकि घटनास्थल के आसपास से बीड़ी का एक बंडल भी मिला है। पुलिस इन सभी तथ्यों को जांच का हिस्सा मानकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल हत्या, दुर्घटना अथवा अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

उधर, किशोर की अचानक हुई मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और लोग घटना के जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।