Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
HomeखेलIPL के 16वें सीजन मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में संपन्न

IPL के 16वें सीजन मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में संपन्न

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में संपन्न हो चुका है. इस बार के ऑक्शन में कुल 80 खिलाड़ियों को फ्रेचाइजियों द्वारा खरीदा गया. वहीं इन प्लेयर्स को अपनी टीमों में शामिल करने के लिए कुल 167 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इस बार ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ी पहली बार बिके हैं. ऐसे में आज हम आपको उन स्टार खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट के बारे में बताएंगे.

कैमरन ग्रीन
ऑस्ट्रेलिया के इस युवा आलराउंडर पर ऑक्शन में पैसों की बारिश हो गई. दरअसल, कैमरन ग्रीन को अपने टीम में शामिल करने के लिए हर फ्रेंचाइजियों में होड़ लगी हुई थी पर इसमें मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी. हालांकि मुंबई को इस शानदार आलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 17.5 करोड़ की बड़ी रकम देनी पड़ी.

जोशुआ लिटल
आयरलैंड के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को टी20 फॉर्मेट का स्पेशलिस्ट गेंदबाज माना जाता है. इस खिलाड़ी पर कई फ्रेंचाइजियों ने अपनी नजर बनाई हुई थी. हालांकि इस खिलाड़ी की बोली गुजरात टायंट्स के नाम रही उन्होंने जोशुआ लिटल को 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा.

हैरी ब्रुक
इंग्लैंड के युवा इन फॉर्म बल्लेबाज हैरी ब्रुक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए हर फ्रेंचाइजी ने भरपूर कोशिश की पर इस खिलाड़ी की बोली अंत में हैदराबाद ने अपने नाम किया. हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा है.

जो रूट
इंग्लैंड और वर्तमान क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाजों में से एक जो रूट पहली बार आईपीएल ऑक्शन में बिके हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा है. रूट आईपीएल 2023 में इस लीग में डेब्यू करते हुए नजर आएंगे.

सिकंदर रजा
जिम्बाब्वे के स्टार अनुभवी आलराउंडर सिकंदर रजा भी आईपीएल 2023 में पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे. रजा को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा है. रजा को वर्ल्ड क्रिकेट के टॉप आलराउंडर की लिस्ट में रखा जाता है. ऐसे में वह पंजाब किंग्स के लिए फायदे का सौदा बन सकते हैं.

लिटन दास
बांग्लादेश के विस्फोटक ओपनर लिटन दास भी पहली बार आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर आएंगे. इस विस्फोटक बल्लेबाज को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में कोलकता नाइट राइडर्स ने खरीदा है.

Share Now...