भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट रोमांच से भरा हुआ नजर आया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया के सामने पहली पारी में 480 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हुई तो श्रेयस अय्यर के बिना ही भारतीय बैटर्स ने कंगारू टीम को दिन में तारे दिखा दिए. अय्यर की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए लक फैक्टर साबित हो गए.श्रेयस अय्यर की मौजूदगी में भारत की बैटिंग में काफी गहराई नजर आती थी. लेकिन अय्यर ने मैच के चलते अपनी पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की. जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए भेज दिया गया. इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने दी. विराट कोहली के 186 रन, अक्षर पटेल के 79 रन और शुभमन गिल की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 91 रन की बढ़त बनाई. लेकिन अय्यर ऑस्ट्रेलिया के लिए लक फैक्टर साबित हुए. नियम के मुताबिक श्रेयस अय्यर के रूप में भारतीय टीम को उनका रिप्लेसमेंट नहीं मिला. यदि वह होते तो यह बढ़त 100 से ऊपर की होती. नियम के मुताबिक यदि बल्लेबाज को मैदान में बैटिंग करने के दौरान सर या फिर हाथ में गहरी चोट लगती है. उस दौरान टीम उसके रिप्लेसमेंट के तौर पर दूसरे खिलाड़ी को मैदान में उतार सकती है. लेकिन मैदान के बाहर किसी खिलाड़ी को बैक पेन या फिर कुछ कोई और दिक्कत होती है तो बिना एक बल्लेबाज के खेल आगे बढ़ाना होगा. टीम इंडिया के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ, भारत की पहली पारी 10 बैटर्स के साथ ही खत्म हुई.
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
IND vs AUS: श्रेयस अय्यर बने ऑस्ट्रेलिया का ‘लक फैक्टर’



