जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को लक्ष्मी पूजा महासमिति के नेतृत्व में महासमिति से सम्बद्ध समस्त मां लक्ष्मी पूजन समितियों की प्रतिमाओं का परम्परागत ढंग से विसर्जन किया गया। पहले अहियापुर मोड़ पर सभी प्रतिमाएं कतारबद्ध तरीके से एकत्रित हुईं। शोभायात्रा निकालकर सब्जी मंडी होते हुये कोतवाली चौराहे पर पहुंची जहां निर्णायक मंडल के सदस्यों ने शोभायात्रा एवं झांकी का अवलोकन किया। इसके बाद शोभायात्रा कोतवाली चौराहे से चलकर हरलालका रोड, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलन्दगंज, कजगांव पड़ाव होते हुये नखास पहुंची जहां गोमती नदी के किनारे बने शक्ति कुण्ड में एक-एक करके प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से संचालन हर्षित गुप्ता व आलोक वैश्य ने संयुक्त रूप से किया। अहियापुर मोड़ से लेकर नखास तक शोभायात्रा पहुंचाने की जिम्मेदारी अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नेपाली एवं महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल ने निभायी। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत महासमिति के संस्थापक स्व.सुशील वर्मा एडवोकेट के पुत्र वैभव वर्मा ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
immersion of statues : आस्था के साथ हुआ मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन

Previous article

