Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनामांकन उत्सव में मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत, आठ नए बच्चों...

नामांकन उत्सव में मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत, आठ नए बच्चों का हुआ नामांकन

नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही प्राथमिक विद्यालय इमामपुर में मंगलवार को नामांकन उत्सव का आयोजन किया गया।


आठ नए बच्चों का हुआ नामांकन

खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में आठ नए बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया गया।


मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान पिछले सत्र में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी पढ़ाई के प्रति उत्साह और प्रेरणा देखने को मिली।


ग्राम प्रधान ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संतलाल सोनी ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और उन्हें शिक्षा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।


शिक्षक और अभिभावक रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनोज यादव, यश जैदी, अजीत कुमार, मोहम्मद अजीज, प्रदीप यादव, राजदेव यादव, प्रतिमा गुप्ता, नीलम सोनी, रीता, निशा, रामदास, अनिल और मुन्नी सोनी सहित कई शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रसाद चौधरी ने की तथा संचालन कृष्ण कुमार दूबे ने किया।

Share Now...