― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरillegal firecrackers were confiscated : अवैध तरीके से भंडारित भारी मात्रा में...

illegal firecrackers were confiscated : अवैध तरीके से भंडारित भारी मात्रा में पटाखे बरामद

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कस्बे में घनी आबादी के बीच अवैध तरीके से भंडारित पटाखे की बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद की है। दीपावली त्योहार के लिए यह माल रखा गया था। मौके से करीब दो लाख रुपये के पटाखे मिले हैं। इसे जब्त कर पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाई में जुट गई है। मौके से पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्र हमराहियों के साथ मंगलवार को धनतेरस त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त कर रहे थे। इसी दरम्यान बदलापुर कस्बे मे स्थित भरत लाल निगम के दुकान पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध्ा तरीके से भंडारित करीब दो लाख रुपये के पटाखे बरामद हुआ। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर आयुष श्रीवास्तव भी पहुच गए। पुलिस पटाखे को जब्त कर थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए मुकेश निगम से पूछताछ मे दुकान का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस के छापेमारी से कस्बे में हड़कंप मच गया।

Share Now...