Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरHardik Pandya and RUSSIAN : वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए...

Hardik Pandya and RUSSIAN : वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या इन दिनों चर्चाओं का विषय बने हुए हैं. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन और निजी ज़िंदगी में तलाक की खबरें हार्दिक को लगातार सुर्खियों में बनाए हुए हैं. टी20 विश्व कप में हार्दिक टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हुए थे. निजी ज़िंदगी में हार्दिक पांड्या की तलाक की खबरें काफी तेज़ हैं. इसी बीच हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर ने तहलका मचा दिया है, जिसमें वह एक रशियन मॉडल के साथ नज़र आ रहे हैं. 

हार्दिक की यह तस्वीर देख फैंस ने अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं कि वह नताशा से तलाक की खबरों के बीच रशियन मॉडल एलिना टूटेजा को डेट कर रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि हार्दिक के रशियन मॉडल को डेट करने का पूरा सच क्या है. बता दें कि वाइफ नताशा स्टेनकोविक का टीम इंडिया की जीत और हार्दिक के शानदार प्रदर्शन पर किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया था, जिसके बाद भारतीय ऑलराउंडर के तलाक की खबरों ने और तूल पकड़ा था. अब रशियन मॉडल एलिना टूटेजा के साथ हार्दिक की तस्वीर ने बवाल खड़ा कर दिया है. दरअसल मॉडल एलिना टूटेजा ने अपने सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. एलिना ने यह तस्वीरें टीम इंडिया की जीत के बाद शेयर की थीं. तस्वीरें किसी पुराने विज्ञापन की हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या मॉडल के साथ नज़र आ रहे हैं. एलिना ने तीन तस्वीरें साझा कीं. दो फोटो में वह हार्दिक पांड्या के साथ नज़र आईं और तीसरी तस्वीर उन्होंने चैंपियन टीम इंडिया की साझा की. हार्दिक पांड्या और टीम इंडिया की तस्वीरों वाली पोस्ट को कैप्शन देते हुए एलिना टूटेजा ने लिखा, “भारत को अपने चैंपियंस पर बहुत गर्व है, मैंने उनमें से एक के साथ अपनी शूटिंग को याद रखने का फैसला किया. हार्दिक पांड्या जिन्होंने हमें अपनी टीम के साथ गर्व महसूस करवाया.”

डेटिंग की खबरों को किया खारिज 

एलिना ने डेटिंग की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने वेस्टइंडीज़ के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ ब्रायन लारा के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी. उस तस्वीर को कैप्शन देते हुए एलिना ने लिखा था, “मैं किसी को डेट नहीं करती. एक्ट्रेस और मॉडल होने का फायदा, मशहूर लोगों के साथ काम करना.