― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरHar Har Mahadev : हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिवालय

Har Har Mahadev : हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिवालय

  • Jaunpur News : सावन के पहले सोमवार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

जौनपुर धारा, जौनपुर। सावन के पहले सोमवर को शिवालयों में भारी संख्या में महिला व पुरुषों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। तड़के सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लाइन लग गयी थी। शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन के लिए तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की कतार में हर-हर महादेव व बोल बम के नारों से मन्दिर गुंजायमान रहें।

सावन के पहले सोमवार पर जिले भर के शिवालय सजे हुए रहें। इसके साथ ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान अभिषेक के माध्यम से भी भगवान शिव की आराधना की गई। सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है, यह महीना शिव भक्ति और उपासना के लिए सबसे खास माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इस वर्ष सावन माह 22 जुलाई से आरंभ हो गया है, और अच्छी बात यह है कि सावन के पहले ही सोमवार यानी भगवान भोलेनाथ का दिन है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में जो व्यक्ति सच्चे मन से भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करता है उनकी सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं। इस दौरान नगर के स्थित श्रीगोसाई मंदिर उर्दू बाजार, जागेश्वर नाथ मंदिर आलम गंज, नवदुर्गा मन्दिर सद्भावनापुर, शीतला चौकियां धाम, गोपीघाट, सहित आदि मन्दिरों पर शिव भक्तों का जलाभिषेक व दर्शन पूजन को जन शैलाब उमड़ा रहा है। हर-हर महादेव के जयकारे जिले भर के शिवायल गुंजायमान रहें। लगभग समस्त हिन्दू घरो की महिलाएं व पुरूषों ने व्रत रखकर शिव की अराधना की।

Share Now...