बॉलीवुड के सुपरस्टार और एनर्जी से भरपूर रणवीर सिंह अपने गर्मजोशी भरे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि जो भी उनसे मिलता है, उनके बारे में ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन हमेशा अच्छी बातें करता है। हाल ही में हनुमान के स्टार तेजा सज्जा, जिन्हें उनके परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहा गया, उन्होने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उनके टैलेंट की जमकर सराहना की और अपने अब तक के मिले सबसे बेहतरीन कॉम्प्लिमेंट के बारे में भी बताया। तेजा सज्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और उस सबसे बेहतरीन तारीफ के बारे में बात की, जो उन्होंने कभी सुनी थी। उन्होंने इसे काफी समय तक अपने तक रखा क्योंकि ये उनके लिए बहुत पर्सनल थी, लेकिन साल खत्म होने पर उन्होंने इसे शेयर करने का फैसला किया। तेजा ने रणवीर सिंह का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी जर्नी को और खास बना दिया। इस पोस्ट में रणवीर और तेजा दोनों मैचिंग आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। तेजा सज्जा अपनी अगली फिल्म मिराई पर काम कर रहे हैं, जो एक दो-पार्ट वाली ऐतिहासिक सुपरहीरो एक्शन ड्रामा है, जिसे सिनेमैटोग्राफर से डायरेक्टर बने कार्तिक गट्टामनेनी ने डायरेक्ट किया है।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
hanuman star ने किया Ranveer Singh के talent की तारीफ

Previous article


