Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Flash News 30s

मारपीट के मुकदमा से सम्बंधित एक वारंटी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढेमा गांव से पुलिस ने बुधवार को मारपीट के मुकदमा से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्रा ने बताया कि वारंटी अभियुक्त कलीम पुत्र शोहराब निवासी ग्राम ढेमा थाना बदलापुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पत्नी पर रुपए और गहने लेकर भागने का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के खैरपारा गांव के रहने वाले एक युवक ने अपनी बीवी पर घर से रुपए और गहने लेकर भागने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उक्त गांव निवासी विकास पुत्र शालिकग्राम ने बताया कि उसकी पत्नी बिना किसी को बताएं घर से रुपए और गहने लेकर चली गई। काफी खोजबीन के बावजूद कुछ आता पता नहीं चल सका प्रार्थी के पत्नी से दो बच्चे भी हैं और उन दो बच्चों को भी वह छोड़कर चली गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Jaunpur News : अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों रिक्त पदों पर आनलाइन आवेदन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विभिन्न खेलों- एथलेटिक्स, तीरन्दाजी, नेटबाल, टेबुल-टेनिस, तलवारबाजी, जिम्नास्टिक, बैडमिन्टन, ताइक्वाण्डो, वुशू, तैराकी, लॉन टेनिस, बास्केटबाल, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, हॉकी, जूडो, बाक्सिंग, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, स्क्वैश, शूटिंग, कुश्ती, साफ्ट टेनिस, क्याकिंग एण्ड केनोइंग, रोइंग, कराटे  खेलों में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के 107रिक्तों पदों को जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता फर्म के माध्यम से भरकर चयन सम्बन्धी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त 27खेलों में अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों हेतु आवेदन करने की तिथि बढ़ायी गयी है। आवेदन करने के लिए रिक्तियां पोर्टल पर 26नवम्बर से प्रदर्शित हो रही है तथा पोर्टल पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 2 दिसंबर तक, जो अभ्यर्थी उक्त पदों पर कार्य करने के इच्छुक हैं। वे अविलम्ब अपना आवेदन आनलाइन पोर्टल पर भर लें ताकि चयन प्रक्रिया के दौरान उनको सम्बन्धित फर्म द्वारा निर्धारित तिथि पर बुलाया जा सके।

Share Now...