जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव में बीती रात रास्ते के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने दंपति को लाठी, डंडे और गड़से से प्रहार कर मरणासन्न कर दिया, वहीं माता पिता को बचाने पहुचे पुत्र को भी पीट दिया, बाद में गांव वालों के दौड़ाने पर मनबढ़ घटनास्थल से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दंपती को बीएचयू रेफर किया गया है। पुलिस ने गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांव के ही 6लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन कर रही है। दुल्हेपुर गांव निवासी आशीष चौबे का रास्ते को लेकर गांव के ही लालजी सरोज से पुराना विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात आशीष चौबे दरवाजे पर भोजन कर रहे थे, तभी लालजी सरोज के बेटे लाठी, डंडा, गड़ासा और तलवार लेकर अचानक उन पर हमला कर दिया। पति को बचाने आई पत्नी रेखा चौबे को भी दबंगों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। माता-पिता की चीखें सुनकर उनका बेटा जयेश उन्हें बचाने दौड़ा, लेकिन उस पर भी हमलावरों ने लाठी-डंडे बरसाए। गांव में शोरगुल सुनकर लोग इकट्ठा हो गए, जिससे डरकर हमलावर मौके से भाग निकले। होश में आने के बाद आशीष चौबे ने जफराबाद थाने में लालजी सरोज के बेटों – धरम, करम, नवल, दीपक और करन सरोज तथा लालजी सरोज के खिलाफ तहरीर दी। घटना के बाद आशीष और उनकी पत्नी रेखा को नाजुक हालत में बीएचयू भेजा गया है। जफराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि आशीष चौबे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छानबीन कर रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Fight in road dispute Jaunpur : रास्ते के विवाद में मारपीट, दंपति गम्भीर, बीएचयू रेफर



