Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरFather and daughter injured : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक...

Father and daughter injured : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल

  • एक जिला अस्पताल व दूसरा ट्रामा सेंटर रेफर
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी बाजार का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर रविवार की दोपहर लपरी चौराहा पर पहुंचते ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। बता दें कि रविवार की दोपहर जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर लपरी चौराहा शाहगंज से जौनपुर जाते समय नईगंज निवासी इन्तियाज अहमद 42वर्ष पुत्र मो.इदरीश आफरीन बानो 17वर्ष पुत्री इन्तियाज अहमद ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़कर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजने के बाद कार्यवाही में जुट गई। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर सहित चालक को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल में जुट गई।