― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरEncounter with Police : मुंगराबादशाहपुर पुलिस से हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Encounter with Police : मुंगराबादशाहपुर पुलिस से हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

  • कब्जे से दो तमंचा, एक पिकअप गाड़ी सहित अन्य बरामद

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से दो तमंचा 315बोर, एक जिन्दा व एक मिस कारतूस 315बोर दो खोखा कारतूस 315बोर, एक पिकअप गाड़ी जिसमे चोरी की भैंसे लदी तीन जिवित व एक मृत जानवर, दो मोबाइल व 790 रुपये बरामद करने का दावा किया है। पुलिस को सूचना दी गयी कि कुछ बदमाशो का एक संगठित गिरोह एक पिकअप गाड़ी लेकर क्षेत्र में पशु चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुमता देखा गया है। थानाध्यक्ष द्वारा थाना क्षेत्र मे रात्रि ड्यूटी में लगे अधिकारी को सूचना की जानकारी देते हुए सतर्क रहकर ड्यूटी करने की हिदायत दी। सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में 7-8बदमाश गांव से भैस चोरी कर लादकर रामनगर की ओर भाग रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष गाड़ी के हाइवे से रामनगर जाने वाली रोड पर पहुंच कुछ दूर चलने के बाद देखा कि सामने से एक पिकअप गाड़ी बहुत तेजी से आ रही है जिसके पीछे स्वाट टीम की गाड़ी लगी है। गाड़ियों को अपने ओर आता देख पिकअप के चालक ने एक दम से अपनी गाड़ी में ब्रेक लगायी और अपनी गाड़ी को तेजी से बैंक गियर में तेजी से पीछा कर रहे स्वाट टीम कर्मियो को जान से मारने की नियत से जोर से टक्कर मार दी। मुदभेड़ के दौरान पंचम प्रजापति पुत्र सुखराम प्रजापति निवासी ग्राम सुकरना थाना सरपतहा, संतोष पुत्र ब्रान्डी हरिजन निवासी ग्राम नरायनपुर थाना करीन्दी कला जनपद सुल्तानपुर के पैर में गोली लग गई। उन्हे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Share Now...