― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरEncounter with Animal Smugglers : पशु तस्करों से मुठभेड़ में एक के...

Encounter with Animal Smugglers : पशु तस्करों से मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगेस्टर, गौ-तस्कर और शातिर अपराधी नीरज गौड़ को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष पाठक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। पुलिस को सूचना थी कि नीली पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो पशु तस्कर बदमाश लमहन गांव में जानवर खरीदने के बाद मुंगराबादशाहपुर होते हुए मड़ियाहूं और जलालपुर जाने की योजना बना रहे हैं। उनके पास असलहे भी होने की खबर थी। पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों को पकड़ने की योजना बनाई। थोड़ी देर बाद, जब मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाश मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान, पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, आत्मरक्षा में थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने एक राउंड फायर किया, जिससे गोली एक बदमाश नीरज गौड़ के दाहिने पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दूसरा बदमाश संदीप पटेल अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश की पहचान नीरज गौड़ पुत्र लालजी गौड़ के रूप में हुई। नीरज गौड़ पर पशु तस्करी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 3:45 बजे कानूनी कार्रवाई पूरी की, भागे हुए गौ-तस्कर संदीप पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल की तलाश जारी है।

Share Now...