― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरDisturbances in court decisions : सुलह कर पत्नी व पुत्री को घर...

Disturbances in court decisions : सुलह कर पत्नी व पुत्री को घर ले जाकर की मारपीट, निकाला बाहर

जौनपुर धारा, जौनपुर। इन दिनों लोगों के मन से न्यायालय का खौफ भी निकलता जा रहा है। जनपद में दूसरा ऐसा केस देखने को मिला जिसमें कोर्ट से समझौता कर परिवार को घर ले जाकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है, हांलाकि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं न्यायालय के फैसलों में खलल पैदा कर रहीं है। बता दें कि जौनपुर न्यायालय में चल रहे घरेलू हिंसा व भरण पोषण के मुकदमे में पति सुलह समझौता के बाद पत्नी व पुत्री को घर ले गया, लेकिन पत्नी को ससुराल में पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। केवल मुकदमा खत्म करने के लिए सुलह समझौता करके घर ले गया था। दूसरी पत्नी की जानकारी होने पर पत्नी के विरोध पर दोबारा पति ने अपनी पत्नी व पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल बाहर निकाल दिया। पत्नी के न्याय के गुहार लगाने के बाद एसपी के आदेश से बदलापुर थाने में पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रृंखला शुक्ला निवासी तेजीबाजार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि उसका विवाह अतुल शुक्ला निवासी बदलापुर से 2015 में हुआ था। विवाह के बाद पति व ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। 2020 में उसे व उसकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिए। उसने घरेलू हिंसा, दहेज एवं भरण पोषण का मुकदमा दीवानी न्यायालय में पति के खिलाफ किया। मुकदमे में पति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर वह कोर्ट में हाजिर हुआ और कोर्ट के समक्ष 10 अगस्त 2024को सुलह समझौता करके उसे व पुत्री को घर ले गया। इसके बाद सोनभद्र चला गया। उसको फोन लगाने पर एक महिला ने फोन उठाया और कहा कि मैं अतुल की विवाहिता पत्नी रोमा हूं। पूछने पर उसने बताया कि उसका व अतुल का विवाह सभी रिश्तेदारों के समक्ष फरवरी 2023 में ही हो गया है। तब जाकर दूसरी शादी का भेद खुला और अतुल से पूछने पर उसने बताया कि उसने रोमा से दूसरा विवाह कर लिया है। विरोध करने पर उसे व पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

Share Now...