बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के गुस्से के बारे में तो हर कोई जानता है। एक बार सलमान खान का दिमाग खराब हो जाए तो वो अपने दुश्मन को नहीं छोड़ते। वहीं दोस्ती निभाने के मामले में भी सलमान खान किसी से कम नहीं हैं। सलमान खान यारों के यार हैं। अपने खास लोगों के लिए सलमान खान कुछ भी करने के लिए राजी रहते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि खातिरदारी करने में मामले में भी सलमान खान का कोई जवाब नहीं है। खाने की टेबल पर सलमान खान हमेशा कुछ ऐसा कर जाते हैं कि उनके मेहमान चौंक जाते हैं। इस बात का खुलासा रेनू चोपड़ा ने किया है। पिंकविला से बात करते हुए रेनू चोपड़ा ने बताया, फिल्म बागवान की कहानी काफी समय पहले लिखी गई थी। ऐस में कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म बागवान को लेने के लिए राजी नहीं था। उस समय अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में कमबैक किया ही था। ऐसे में रवि चोपड़ा को सलाह दी गई कि उनको फिल्म में सलमान खान की गेस्ट एपिरियंस करवानी चाहिए। रवि चोपड़ा उस समय सलमान खान को इतनी अच्छी तरह से नहीं जानते थे। फिर भी वो एक दिन सलमान खान के घर पर पहुंच गए। उस समय सलमान खान अपने जिम में थे। स्क्रिप्ट देखते ही सलमान खान ने फिल्म के लिए हां कर दी। सलमान खान ने एक बार फिर फीस के बारे में बात नहीं थी। इस फिल्म के लिए सलमान खान ने फीस नहीं ली। सलमान खान ने कहा कि वो अपने माता पिता के लिए भी यही सोचते हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में होनी थी। सलमान खान ने कहा था कि वो 11बजे से पहले शूटिंग नहीं करेंगे। वो रोज रेनू चोपड़ा के साथ डिनर किया करते थे। रेनू ने बताया कि कोई भी सलमान खान के सामने खाने का ऑर्डर नहीं दे सकता। रेनू चोपड़ा ने बताया, सलमान खान मेन्यू में मौजूद सारा खाना ऑर्डर कर दिया करते थे। ऐसा कई दिनों तक चला जब बात बिल भरने की आई तो हम लोग हिसाब लगाने लगे। उस समय पता चला कि सलमान खान ने सारे खाने का बिल पहले से ही भर दिया है। सलमान खान के इस व्यवहार को देखकर रेनू चोपड़ा दंग रह गई थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म बागवान की कहानी बीआर चोपड़ा ने लिखी थी जसके एक छोटे से रोल ने सलमान खान की इमेज को चमका दिया था।
― Advertisement ―
dinner के दौरान ये काम करना भी नहीं भूलते salman khan
