जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती रात प्रयागराज मार्ग पर बीती देर रात अपनी कार का गेट खोल रहे युवक को ट्रेलर ने कुचल दिया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर के गल्ला मण्डी साहबगंज निवासी आदित्य जायसवाल उर्फ तन्नु (28)पुत्र अखिलेश जायसवाल बीती रात करीब सवा ग्यारह बजे अपने कार से नगर स्थित प्रयागराज मार्ग पर चौक के पास बाए पटरी पर अपनी कार खड़ी करके मार्ग के दाहिने ओर चाउमीन खरीदने चला गया। चाउमीन लेने के बाद वह अपनी कार के पास आया और कार का अगला दरवाजा जैसे ही खोला पीछे से आ रही प्रयागराज जा रही ट्रेलर ने बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर में ले जाया गया। गंभीर हालत देखकर परिजन अविलंब आदित्य को प्रयागराज ले जाने लगे प्रयागराज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही इसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने भाइयों में दूसरे नंबर पर था और कूरियर का काम करता था। इसकी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद ट्रेलर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। परिजन पोस्टमार्टम न कराने की जिद करने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
death of youngest from trailer : ट्रेलर के कुचलने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Next article


