― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरcommitted suicide by hanging : पारिवारिक कलह के चलते श्रमिक ने फांसी...

committed suicide by hanging : पारिवारिक कलह के चलते श्रमिक ने फांसी लगाकर दी जान

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के औराही गांव का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के औराही गांव में एक श्रमिक ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक औरही गांव निवासी 42वर्षीय विनोद कश्यप पुत्र त्रिलोचन का शव शनिवार की सुबह लोगों ने पेड़ से लटकता हुए देखा और मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची शव को उतरवाया और कब्जे में ले लिया। उधर बताया जाता है कि परिवार में तनाव था जिसे लेकर कहासुनी हुई थी। शुक्रवार की रात में विनोद घर से खाना-खा कर कहीं निकला फिर लौट नहीं। सुबह रस्सी के सहारे उसका शव घर के पीछे पेड़ से लटकता मिला। विनोद ईट भट्ठा पर मजदूरी का काम करता था। मृतक के चार लड़के हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Share Now...