― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरcollapsed toilet : दबंगो ने ढहा दिया शौचालय, मामला पहुँच थाने

collapsed toilet : दबंगो ने ढहा दिया शौचालय, मामला पहुँच थाने

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर बीती देर शाम को दबंगो ने एक व्यक्ति के प्रयोग हो रहे शौचालय को गाली गलौज और धमकी देते हुए तोड़कर ढहा दिया। पीड़ित ने थाने पर पहुचकर तहरीर दिया। किरतापुर गांव के राजेश मौर्य व कमल चंद के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीती देर शाम को कमल चंद का पुत्र हरि शंकर घर के तीन अन्य सदस्यों के साथ राजेश के द्वार पर बने शौचालय को तोड़कर ढहा दिया गया। मना करने पर राजेश को गाली- गलौज देते हुए धमकी भी दिया। पीड़ित राजेश मौर्य रात में ही जफराबाद थाने पर पहुँचकर नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाही के लिए गुहार लगाया। इस मामले में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को आज सुबह बुलाया गया था। शौचालय गिराने वाले पक्ष को कड़ी फटकार लगाते हुए पुनः उक्त टूटे हुए शौचालय के स्थान पर नए शौचालय का निर्माण करवाने का निर्देश दिया गया है। यदि वह ऐसा नही करता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Share Now...