Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों को परिवहन सुविधा से जोड़ने पर जोर

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को सुगम और सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। साथ ही वाहन संचालन के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

बस संचालकों से किया संवाद

बैठक में जिलाधिकारी ने आवेदित मार्गों के संबंध में उपस्थित बस संचालकों से संवाद किया और उनके प्रस्तावों को अपना अनुमोदन प्रदान किया। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर परिवहन सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

परमिट और संचालन व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में योजना के अंतर्गत बस परमिट, मार्ग फेरे, समय निर्धारण और संचालन व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, एआरएम रोडवेज ममता दूबे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share Now...