Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरchhath puja 2024 : छठ पूजा की तैयारी में जुटी महिलाएं

chhath puja 2024 : छठ पूजा की तैयारी में जुटी महिलाएं

  • नहाय खाय के आज से शुरू होगा आस्था का महापर्व

जौनपुर धारा, जौनपुर। संतान की दीर्घआयु व प्राप्ति के मनोकामना की पूर्ति के लिये सुर्य उपासना व लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा का रंग चढ़ने लगा है। प्रकाश पर्व दीपावली के बाद 06 नवम्बर को नहाय खाय के साथ महापर्व की शुरुआत होगी। छठ पूजा को लेकर बाजार में चहल-पहल बनी हुई है। पूजन सामग्री की शहर में तमाम छोटी-बड़ी दुकानें सजी हुई हैं।

पर्व पर शामिल होने के लिये प्रदेश में रहकर जीवीकोपार्जन करने वाले अपने-अपने घरों की ओर कूंच कर रहें है। त्योहार के मद्देनजर घरों में तैयारियां पूरी की जा रही हैं, फल के अलावा अन्य सामान जुटाने में महिलाएं जुटी हुई हैं। पर्व को लेकर सोमवार से खरीददारी का काम शुरू हो गया है। महिलाएं सूप और दौरी की दुकानों पर खरीददारी करने में जुट गई हैं। कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ हो रही। कोई पूजा करने के लिए पीले रंग की साड़ी खरीद रही थी। तो कोई सलवार सूट। महिलाएं बच्चों के लिए भी कपड़े खरीद रही थी। इसके अलावा पूजा पाठ के लिए रोरी, रक्षा, कपूर, देशी घी, अगरबत्ती आदि खरीदा जा रहा है। कार्तिक मास के शुक्लपक्ष के छठवें दिन मुख्य पूजन होता है। मंगलवार की शाम लौकी मिली चने की दाल व भात खाकर महिलाएं व्रत का विधान शुरू करेंगी। उस दिन रात से छठ का प्रसाद बनाना भी शुरू कर देंगी। बुधवार को दिनभर खरना का व्रत रखकर शाम को खीर व पूड़ी खाएंगी। गुरुवार से 24 घंटे का अखंड व्रत शुरू होगा। इसी दिन शाम को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।

घाटों पर शुरू हो गई साफ-सफाई अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मियों को लगाकर घाटों को साफ करना शुरू कर दिया है। हनुमान घाट, गोपी घाट, विसर्जन घाट, गोकुल घाट के अलावा शीतला चौकियां सरोवर की सफाई का काम बुधवार तक पूरा कर लिया जाएगा। घाटों पर प्रकाश की भी व्यवस्था कराई जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़ें।

Share Now...