― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरChakka jam demanding arrest : हत्या आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को...

Chakka jam demanding arrest : हत्या आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लपरी बाजार मे चक्का जाम

  • सीओ के अश्वासन पर समाप्त हुआ जाम
  • किशोर की हत्या कर गाङा जमीन में गड़ा गया था

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्खाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी सत्यम बिन्द की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार की शाम आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने लपरी चौराहे पर चक्का जाम कर दिया और दोषीयों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर जाने पर रात 7:00 बजे जाम समाप्त हुआ। बता दें कि लपरी गाँव में गत दिनों खेल के मैदान में एक युवक की हत्या कर शव जमीन में गाढ़ दिए थे। जब कुत्ते खोदकर शव को नोच रहे थे, चरवाहे के निशान नहीं पर पुलिस ने जमीन खोदकर शव को  निकलवाया था, जिसकी पहचान अज्ञात युवक के रुप में थी। पुलिस ने हत्या का मामल दर्ज कर जांच पडताल में जुटी थी। शनिवार को सुबह हत्या कर गाडी गयी लाश की पहचान लपरी गाँव निवासी राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र 18 वर्षीय सत्यम बिन्द के रुप में हुईं। उसकी हत्या कब और कैसे हुई यह तो किसी को नही मालूम है, लेकिन शक की सुई अशनाई को लेकर कुछ युवतिऐ के उपर हैं, ऐसी चर्चा है किसी के परिवार के सदस्य की हत्या हो जाय और वह घर परिवार में पुलिस मे गुमशुदगी दर्ज नही कराया। न तो कोई सूचना परिवार ने दिया। ऐसे में यह एक संदेह पैदा करता है। फिलहाल पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुँच गयी और सीओ ने आक्रोशित  ग्रामीणो को समझा बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने छानबीन कर आरोपियों के गिरफ्तारी व जल्द खुलासे का भरोसा दिया। जिसके  बाद जाम समाप्त  हुआ, और आवागमन शुरू हुआ। ग्रामीणो का कहना है कि सत्यम की हत्या कर शव को गाढ़ा गया था। लेकिन पुलिस खुलासे में देरी कर रही थी इसलिए जाम करना पड़ा।

Share Now...