जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप एक प्राइवेट अस्पताल के सामने बीच सड़क पर मनबढ़ो ने एक युवक को लात-घूसों से मार पीट कर घायल कर दिया। वही सड़क पर हो रही युवक की पिटाई का वीडियो पास के अस्पताल में लगे सीसी टीवी कमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घायल युवक बक्शा थाना क्षेत्र के औंका गाँव निवासी नरेन्द्र शर्मा पुत्र शिवराम शर्मा द्वारा बदलापुर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोप लगाएं कि वह बदलापुर चौराहे से सीएचसी अस्पताल होते हुए घर जा रहे थे कि दो नामजद युवकों ने नरेंन्द्र की चलती गाड़ी पर धक्का मारकर गिरा दिए और लात घूसों से बुरी तरह मारे पीटे व कट्टा निकाल कर जान से मारने कि धमकी दिए। वहीं कोतवाली पुलिस ने घायल पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाई में जुटी है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Case Registered Against two mindless People : बीच सड़क पर युवक की पिटाई करने वाले दो मनबढ़ो पर केस दर्ज



