जौनपुर धारा, खुटहन। बड़सरा गांव में मंगलवार की सायं अबूझ हाल में लगी आग से एक दर्जन रिहायशी छप्पर व उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया। भीतर रखा गैस सिलेंडर गर्म होकर फट जाने से पिता पुत्री आंशिक रूप से झुलस गए। जिनका उपचार सीएससी बदलापुर में चल रहा है। साहस का परिचय देकर ग्रामीणों ने कठिन प्रयास कर आग बुझाई। लेकिन तब तक चार परिवारों की गृहस्थी आग में समा चुकी थी। अगलगी में तीन लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। गांव निवासी बृजेश निषाद के छप्पर में शाम लगभग छह बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी। ३०वर्षीय बृजेश और उनकी १०वर्षीया बेटी पायल घर में रखा सामान बाहर निकालने लगे। ग्रामीण मौके की तरफ आ रहे थे कि तभी रसोईं में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आकर बाप बेटी आंशिक रूप से झुलस गए। धमाके के चलते आग दूर तक फैलती चली गई। जिसकी जद में आकर बृजेश, राम आसरे, विनोद और राजेश चारों सगे भाइयों का तीन-तीन छप्पर व उसमें रखा गृहस्थी का सामान, बाइक व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गया। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गयी। लेखपाल घनश्याम पटेल मौके पर पहुंच क्षति का आकलन किया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
Burst Cylinder In Jaunpur : रिहायशी छप्परों में लगी आग,गर्म होकर फटा सिलेंडर, बाप बेटी झुलसे



