Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिला पंचायत की बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के लिये करोड़ो का बजट...

जिला पंचायत की बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के लिये करोड़ो का बजट पास

जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह, जौनपुर में जिला पंचायत सदन की बैठक अध्यक्ष श्रीकला धनन्जय सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें मो.हारून अधिशासी अभियन्ता अध्यक्ष, एमएलसी बृजेश कुमार सिंह’प्रिन्शु’, प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्यगण, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त मनरेगा, का स्वागत किया। जिसके बाद बैठक की कार्यवाही के दौरान सदन में बिन्दुवार जिला पंचायत के गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि हुई। जिला पंचायत का पुनरीक्षित वजट वित्तीय वर्ष 2024-25 के मु.163.10 करोड़ रूपये के जिला पंचायत का मूल वजट वित्तीय वर्ष 2025-26 के मु. 106.38करोड़ रूपये, वित्तीय वर्ष 2025-26 के 15वाँ वित्त एवं पंचम राज्य वित्त आयोग योजना की वार्षिक कार्ययोजना बनाये जाने पर विचार के साथ जौनपुर का मनरेगा लेबर बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुमोदन किये जाने का प्रस्ताव सदन द्वारा सर्व सम्मति से पास किया गया। बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा जनपद के गरीब, बेसहारा एवं मध्यम वर्ग के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वति होने की नये नियम/शर्तों के बारे में सदन को बताया। वहीं अन्य प्रस्ताव में कतिपय सदस्यगण के क्षेत्र में हाईमास्ट लाईट से सम्बन्धित समस्या को लेकर सदन के पटल पर रखा गया, जिसके क्रम में अध्यक्ष ने अभियन्ता एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को तत्काल समस्या का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया।जिला पंचायत द्वारा सड़को के निर्माण कार्यों पर ठेकेदार द्वारा साईन बोर्ड नही लगाया गया है तथा बोर्ड पर नाम गलत हो गया है, जिसमें सुधार लाये जाने हेतु अपेक्षा की गयी। बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिन्सू’, ने सदन में उपस्तिथ सदस्यों को नव वर्ष 2025 की बधाई देते हुए जिला पंचायत के कार्यों को विकास की गति देने के लिए अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की सराहना किया।  अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने राज्य सरकार से जनपद जौनपुर के ग्रामीण क्षेत्रो में जर्जर सड़को को एफडीआर पद्धति से 154.00किमी.मु.12296.00 करोड़ रू.की लागत से निर्मित किये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बैठक में सदस्य बाघ सिंह चौहान, अमरेश रतन सिंह, पवन कुमार, लक्ष्मीकान्त यादव, विकास यादव, डॉ.सुनीता वर्मा, द्रौपती यादव, कृष्णा सिंह, माण्डवी सिंह, तारा देवी, विमलेश यादव, उषा देवी, तथा अन्य विकास खण्डो के ब्लाक प्रमुखगणो की गरिमामयी उपस्थिति रही।