Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरBrief revision of electoral rolls : निर्वाचक नामावलियों मे सक्षिप्त पुनरीक्षण के...

Brief revision of electoral rolls : निर्वाचक नामावलियों मे सक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 01जनवरी 2025 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 29 अक्टूबर को जनपद के समस्त मतदेय स्थल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 23, 24नवम्बर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई है। फार्मों के निस्तारण की अवधि 24दिसम्बर 2024 है। निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन की तिथि 06 जनवरी 2025 है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जायें एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज मृतक, डबल मतदाताओं के नाम विलोपित किया जाय तथा सूची में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों इत्यादि को दूर कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाय। बूथ लेंविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची में यदि किसी दिव्यांग, महिला या युवा वर्ग के अर्ह व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो उनसे फार्म-6 भरवाये जाने का कार्य भी किया जाये।