Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनbreakup के महीनों बाद Malaika ने तोड़ी चुप्पी

breakup के महीनों बाद Malaika ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की वजह बताई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद वह मूव ऑन करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। अब इसी बीच एक्ट्रेस के एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए लोगों की भौंहें टेढ़ी हो गई हैं। बता दें कि एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान मलाइका अरोड़ा संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि अब वह सिंगल हैं। एक्टर के इस बयान के बाद हर कोई हैरान रह गया था क्योंकि दोनों पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं अब मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्रिप्टिक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि प्यार को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी चीज क्या है? मलाइका के इस पोस्ट को देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं यही तो दोनों के ब्रेकअप की वजह नहीं है। मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा,’अफर्ट प्रेम का ऑक्सीजन है, इसके बिना आग बुझ जाती है। ‘मलाइका अरोड़ा के इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं इसी वजह से तो मलइका अरोड़ा और अर्जुन का ब्रेकअप तो नहीं हुआ है। बता दें कि एक्ट्रेस ने एक और नोट लिखा है, जिसमें मलाइका ने कहा, ‘उनकी लिमिट्स आपको लिमिट नहीं करनी चाहिए। ‘बता दें कि मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी लव स्टोरी को अनाउंसमेंट किया था। इसके बाद मलाइका और अर्जुन वेकेशन पर भी अक्सर साथ में स्पॉट होते थे। बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से शादी करना चाहती थी। वह कई इंटरव्यूज में इस बात को कबूल चुकी थीं कि वह अर्जुन से बहुत प्यार करती हैं और अब पांच साल के रिश्ते के बाद उनसे शादी करना चाहती हैं।