― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरBoyfriend absconds leaving girlfriend : दो बच्चों के साथ प्रेमिका को छोड़कर...

Boyfriend absconds leaving girlfriend : दो बच्चों के साथ प्रेमिका को छोड़कर प्रेमी हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में प्रेमिका को छोड़कर प्रेमी अपने परिजन के साथ फरार हो गया। प्रेमिका ने पुलिस से मदद से गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक मछलीशहर थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल सरोज पुत्री राम लखन ने बदलापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह मुंगरा बादशाहपुर के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ, जिसके साथ वह साथ साल रही। इस दरम्यान उसे दो बच्चे भी पैदा हुए। दो वर्ष पूर्व उसका प्रेम प्रसंग बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरसादपुर के रहने वाले अमरजीत निषाद से हो गई। वह अपनी दोनों बच्चों के साथ ससुराल से अमरजीत के साथ फरार होकर दो वर्ष तक गोवा में रही। शुक्रवार को अमरजीत के साथ गोवा से लौटने पर सरोखनपुर में उसके प्रेमी ने घर वाले के दबाव में आकर छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share Now...